Homeराजनीतिलालू का आलू छील कर फेंकने वाली बिहार की बूढ़ी माँ का जिक्र PM...

लालू का आलू छील कर फेंकने वाली बिहार की बूढ़ी माँ का जिक्र PM मोदी ने क्यों किया? 25 सेकंड का वीडियो वायरल

“मोदी हमरा के नल देहलन, लाइन देहलन, बिजली देहलन, मोदी हमरा के कोटा देहलन, राशन देहलन, वृद्धापेंशन दे तारें, लैट्रिन देलें, गैस देलें। मोदी हमरा के गैस देहलन। हुनका के भोट ना देब त तोहरा के देब? ललुआ के अलुआ छीन के बिग देब हम।"

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (1 नवंबर, 2020) छपरा में एक चुनावी भाषण में विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान भाजपा द्वारा गरीबों को दी गई योजनाओं को गिनवाते हुए उन्होंने एक बूढ़ी महिला का भी जिक्र किया।

छपरा की चुनावी जनसभा में पीएम मोदी ने बताया कि बिहार के एक गाँव की किन्हीं बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है, जिसमें एक व्यक्ति उन महिला से पूछता है कि मोदी को क्यों वोट दोगी? आखिर मोदी ने तुम्हारे लिए किया क्या है? पीएम ने बताया कि उस वीडियो ने उन्हें बहुत प्रभावित किया है।

उन्होंने कहा, “उस गाँव की महिला, उस माँ ने उसके सवाल का एक साँस में जवाब देना शुरू कर दिया। जब वो जवाब दे रही थीं तो जो सवाल पूछने वाला था, उसका चेहरा लटक गया।“

उक्त वीडियो में उस महिला ने बिना लाग लपेट के कहा, “मोदी हमरा के नल देहलन, लाइन देहलन, बिजली देहलन, मोदी हमरा के कोटा देहलन, राशन देहलन, वृद्धापेंशन दे तारें, लैट्रिन देलें, गैस देलें। मोदी हमरा के गैस देहलन। हुनका के भोट ना देब त तोहरा के देब? ललुआ के अलुआ छीन के बिग देब हम।”

मतलब “मोदी ने मुझे नल दिया, राशन दिया, कोटा दिया, बिजली दिया और वृद्धापेंशन दिया। शौचालय और गैस चूल्हा भी दिया। मोदी को वोट नहीं दूँगी तो तुम्हें दूँगी क्या? लालू यादव का तो मैं आलू छील कर फेंक दूँगी।”

रैली के दौरान पीएम ने यह भी कहा, “आप लोगों का यह प्यार, यह अपनापन कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा। उनकी रातों की नींद उड़ गई है, बौखलाहट में वे मोदी को गाली दे रहे हैं। मुझे गाली दे दीजिए, लेकिन बिहार की जनता पर गुस्सा मत उतारिए, उनके चेहरे से हँसी गायब हो गई है।”

गौरतलब है कि मोदी ने रैली में कहा कि बिहार के लोगों को और उनकी भावनाओं को ये लोग कभी समझ नहीं सकते। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि ये अपने परिवार के लिए पैदा हुए हैं, अपने परिवार के लिए जी रहे हैं, अपने परिवार के लिए ही जूझ रहे हैं। उन्हें न बिहार से कोई लेना-देना है और न बिहार की युवा पीढ़ी से कोई लेना-देना है। उन्होंने कहा कि आज बिहार के सामने, डबल इंजन की सरकार है, तो दूसरी तरफ डबल-डबल युवराज भी हैं।

बिहार में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। 28 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान हुआ। 3 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी, जबकि तीसरे चरण की वोटिंग 7 नवंबर को होगी। परिणाम 10 नवंबर को घोषित किए जाएँगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -