Homeराजनीति'कश्मीर हमारा है, हमें पाकिस्तान से वापस लेना चाहिए POK, अगर अब पाक से...

‘कश्मीर हमारा है, हमें पाकिस्तान से वापस लेना चाहिए POK, अगर अब पाक से बात होगी तो सिर्फ़ उसी पर’

"हम किसी पर हमला नहीं करते, लेकिन जो हम पर हमला करेगा, हम उसे मुँहतोड़ जवाब देंगे, हम युद्धोन्मादी नहीं हैं। ना हम किसी के मामले में दखल देते हैं और ना चाहते हैं हमारे आंतरिक मामले में दखल हो।"

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बाद POK को वापस लेने पर उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू ने हुँकार भरी है। उन्होंने कहा है कि अब पाकिस्तान से अगर बात होगी तो सिर्फ़ पीओके पर।

उन्होंने विशाखापत्तनम में नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताया और कहा कि हम शांतिप्रिय राष्ट्र हैं, हम युद्ध नहीं चाहते।

उपराष्ट्रपति ने इस दौरान कहा कि पाकिस्तान से अब केवल पीओके पर बात होगी। इसके अलावा पाकिस्तान से किसी भी तरह की बातचीत नहीं होगी। उन्होंने कहा, “हम किसी पर हमला नहीं करते, लेकिन जो हम पर हमला करेगा, हम उसे मुँहतोड़ जवाब देंगे, हम युद्धोन्मादी नहीं हैं। ना हम किसी के मामले में दखल देते हैं और ना चाहते हैं हमारे आंतरिक मामले में दखल हो।

गौरतलब है कि इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हरियाणा में 18 अगस्त को पाकिस्तान को उसकी हरकतों पर चेतावनी दे चुके हैं। उन्होंने कहा था भारत के खिलाफ पाकिस्तान आतंकवाद फैलाना बंद कर दे, नहीं तो हम किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा सदन में अमित शाह भी बयान दे चुके हैं कि POK कश्मीर का हिस्सा है, उसे पाने के लिए जान दे देंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -