Homeराजनीतिजिस IPS को ममता बनर्जी ने बनाया था ADG (कानून-व्यवस्था), चुनाव आयोग ने उन्हें...

जिस IPS को ममता बनर्जी ने बनाया था ADG (कानून-व्यवस्था), चुनाव आयोग ने उन्हें हटाया, भड़की TMC

"सीएम ममता बनर्जी ने पहले ही कहा है कि चुनाव आयोग पक्षपातपूर्ण ढंग से कार्रवाई कर रहा है और मोदी और अमित शाह के निर्देश पर काम कर रहा है।"

पश्चिम बंगाल में चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग ने आचार संहिता लागू होने के साथ ही हिंसा और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। तारीखों के ऐलान के दूसरे दिन ही चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर जावेद शमीम को हटा दिया है। 

शमीम की जगह डीजी फायर सेवा जगन मोहन को नया एडीजी बनाया गया है। एडीजी (कानून-व्यवस्था) चुनाव आयोग के साथ नोडल एजेंसी के रूप में काम करता है। जावेद शमीम को डीजी फायर सेवा बनाया गया है। बता दें कि हाल में ही सीएम ममता बनर्जी ने जावेद शमीम को नया एडीजी बनाया था। जग मोहन 1991 बैच के आइपीएस हैं। इस बाबत राज्य सरकार की ओर से एक निर्देश जारी किया गया है।

Jag Mohan Letter
साभार: सोशल मीडिया

बीजेपी सहित विरोधी दल लगातार राज्य में हिंसा की आशंका जता रही है। बीजेपी के परिवर्तन यात्रा के रथ पर हमले के खिलाफ बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी और कार्रवाई की माँग की थी।

टीएमसी के एमपी सौगत राय ने चुनाव आयोग के इस फैसले पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि सीएम ममता बनर्जी ने पहले ही कहा है कि चुनाव आयोग पक्षपातपूर्ण ढंग से कार्रवाई कर रहा है और मोदी और अमित शाह के निर्देश पर काम कर रहा है। चुनाव आयोग के इस कार्रवाई पर तृणमूल कॉन्ग्रेस ने प्रतिकार किया है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की कुल 294 सीटों के लिए आठ चरणों में चुनाव होंगे। 27 मार्च को पहले चरण के लिए मतदान होगा। इसी तरह दूसरे चरण में 30 विधानसभा सीटों के लिए एक अप्रैल को मतदान होगा। बंगाल में तीसरे चरण की अधिसूचना 12 मार्च को जारी होगी और 6 अप्रैल को मतदान होगा। तीसरे चरण में कुल 31 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। 

चौथे चरण की पाँच जिलों की 44 विधानसभा सीटों के लिए 10 अप्रैल को मतदान होगा। 5वें चरण की 45 विधानसभा सीटों के लिए 17 अप्रैल को होगा। छठें चरण का मतदान 22 अप्रैल को होगा। सातवें चरण के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। सातवें चरण में 36 सीटों पर चुनाव होंगे। इसी तरह आठवें चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। सभी चरणों के नतीजे एक साथ दो मई को आएँगे।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए थे। चुनाव आयोग की ओर की गई घोषणा के बाद सीएम ममता ने उनकी मंशा पर सवाल खड़ा किया और पूछा कि क्या उन्होंने ये तारीखों का ऐलान बीजेपी के हिसाब से किया है।

ममता बनर्जी ने कहा, ”क्या केंद्र के निर्देश पर तारीखों का ऐलान किया गया है? जिलों को 2 भागों में क्यों बाँटा गया है? हमारा अनुरोध है की पैसे की बर्बादी बंद की जाए। हम जमीनी नेता हैं और स्थानीयों की परेशानी से वाकिफ हैं।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -