Homeदेश-समाजBSF ने पंजाब में सतलुज से की पाकिस्तानी नाव बरामद, तलाशी अभियान जारी

BSF ने पंजाब में सतलुज से की पाकिस्तानी नाव बरामद, तलाशी अभियान जारी

पिछले साल भी यहाँ पर गाँव से गुजरने वाले सतलुज दरिया से 4 पाकिस्तानी नावें बरामद हुई थी। ख़बर के मुताबिक बीएसएफ और खुफ़िया एजेंसी अब तक यह पता नहीं लगा पाई हैं कि पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में नाव कौन लेकर आता है।

फिरोज़पुर पंजाब में सतलुज दरिया के जरिए आई पाकिस्तान की नाव को बीएसएफ ने पल्ला मेघा गाँव से बरामद किया है। बता दें कि यह वह क्षेत्र है जहाँ तस्कर सक्रिय रहते हैं। नाव मिलने के बाद बीएसएफ के जवान अब पूरे इलाक़े को खँगालने में जुटे हुए हैं और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस गाँव को नशे की सप्लाई और तस्करों के नाम से जाना जाता है।

पिछले साल भी मिली थी 4 पाकिस्तानी नावें

पिछले साल भी यहाँ पर गाँव से गुजरने वाले सतलुज दरिया से 4 पाकिस्तानी नावें बरामद हुई थी। ख़बर के मुताबिक बीएसएफ और खुफ़िया एजेंसी अब तक यह पता नहीं लगा पाई हैं कि पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में नाव कौन लेकर आता है।

इस बार बसंत पंचमी की सुबह बीएसएफ बटालियन 136 के जवान बीओपी मोहम्मदीवाला के क़रीब फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सतलुज दरिया में पड़ी लकड़ी की एक पुरानी पाक नाव मिली। नाव की लंबाई क़रीब 15 फुट बताई जा रही है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही काउंटर इंटेलीजेंस ने पाकिस्तान से 5 किलो हेरोइन मँगवाने के आरोप में गाँव के एक तस्कर को गिरफ़्तार किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -