Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयभारतीय मीडिया की गलती पर भड़के भूटान के पूर्व PM, कहा: 'ये देश का...

भारतीय मीडिया की गलती पर भड़के भूटान के पूर्व PM, कहा: ‘ये देश का घोर अपमान है’

कुछ लोग भूटान के पूर्व प्रधानमंत्री को ये कहकर समझा रहे हैं कि भारतीय मीडिया की गलतियों के कारण देश के लोग खुद ही बहुत परेशान है, इसलिए इस बात को वो दिल पर न लें। वो भारत के दोस्त हैं और शुभ चिंतक भी।

भूटान के पूर्व प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे (Tshering Tobgay) ने भारतीय मेनस्ट्रीम मीडिया के प्रति गहरी नाराज़गी जताई है। उन्होंने भारतीय मीडिया द्वारा भूटान के ‘वर्तमान प्रधानमंत्री’ की गलत तस्वीर इस्तेमाल किए जाने पर गुरुवार (मई 30, 2019) को ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि ये उनके देश के लिए घोर अपमान की बात है। भले ही भूटान छोटा देश है, लेकिन वह भारत का एक अच्छा दोस्त है।

दरअसल, भूटान के वर्तमान प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग हैं और उन्हें नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में आना था लेकिन इसके मीडिया कवरेज में दो मीडिया संस्थान NEWS 9 और WION TV ने भूटान के प्रधानमंत्री की तस्वीर को गलत दिखाया। उन्होंने ट्वीट में भूटान के वर्तमान प्रधानमंत्री की जगह भूतपूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर लगाई। WION TV ने गलत तस्वीर लगाई लेकिन प्रधानमंत्री का नाम सही लिखा, लेकिन NEWS 9 ने तो पूर्व प्रधानमंत्री तोबगे को ही भूटान का वर्तमान प्रधानमंत्री बनाकर पूरी खबर को चलाया।

अपनी इस गलती के कारण भारतीय मीडिया को काफ़ी आलोचनाओं का सामना कर पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर नाराज़ भूटान के पूर्व प्रधानमंत्री से भारतीय मीडिया की जगह भारतीय लोग माफ़ी माँग रहे हैं। कुछ कह रहे हैं कि पूरा भारत भारतीय मीडिया जैसी सोच नहीं रखता है। भारत देश नेपाल की तरह भूटान को भी छोटे भाई की तरह मानता है।

वहीं कुछ लोग पूर्व प्रधानमंत्री को ये कहकर समझा रहे हैं कि भारतीय मीडिया की गलतियों के कारण देश के लोग खुद ही बहुत परेशान है, इसलिए इस बात को वो दिल पर न लें। वो भारत के दोस्त हैं और शुभ चिंतक भी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -