Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयलंदन में खालिस्तानियों ने तिरंगे का किया अपमान, उच्चायोग की इमारत से उतारा राष्ट्रीय...

लंदन में खालिस्तानियों ने तिरंगे का किया अपमान, उच्चायोग की इमारत से उतारा राष्ट्रीय ध्वज: भारत ने ब्रिटिश राजदूत को तलब किया

ब्रिटेन के भारतीय उच्चायुक्त में तिरंगे से बदसलूकी की वीडियोज के सामने आने के बाद भारत सरकार ने इसमें अपनी नाराजगी जताई है। भारत सरकार ने 20 मार्च 2023 रात भारत में ब्रिटिश राजदूत को भी तलब किया और भारतीय मिशन में सुरक्षा कर्मियों की अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण भी माँगा।

भारत में अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए चल रही कार्रवाई के विरोध में ब्रिटेन के लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग कार्यालय के बाहर खालिस्तानियों का प्रदर्शन देखने को मिला। इस प्रदर्शन के दौरान सरेआम हाथ में खालिस्तानी झंडे और अमृतपाल की फोटो लेकर तिरंगे का अपमान किया गया।

सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में साफ देख सकते हैं कि कैसे एक सिख युवक उच्चयोग की दीवार पर चढ़ता है और उसके बाद ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारों के बीच तिरंगे को झुका दिया जाता है। जब कोई अधिकारी कार्यालय के गेट से बाहर आता है और उनसे तिरंगा छीनकर उसे वापस लगाने की कोशिश करता है तब भी भारतीय ध्वज का अपमान करने वाला शख्स किनारे खड़े होकर खालिस्तान का झंडा लहराता दिखता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथिततौर पर पुलिस इन लोगों को आगे आकर रोकने का प्रयास करती है मगर खालिस्तानी भारतीय सरकार के लिए ‘शर्म करो, शर्म करो’ वाली नारेबाजी करते रहते हैं।

इन वीडियोज के सामने आने के बाद भारत सरकार ने इसमें अपनी नाराजगी जताई है। भारत सरकार ने रविवार (20 मार्च 2023) रात भारत में ब्रिटिश राजदूत को भी तलब किया और भारतीय मिशन में सुरक्षा कर्मियों की अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण भी माँगा।

विदेश मंत्रालय ने घटना पर ब्रिटिश उप उच्चायुक्त क्रिस्टीना स्कॉट को समन भेजकर उन्हें वियना कन्वेंशन के तहत यूके सरकार के बुनियादी दायित्वों की भी याद दिलाई। भारत सरकार ने कहा, ब्रिटेन में भारतीय राजनिकय परिसरों और कर्मियों की सुरक्षा के प्रति यूके सरकार की उदासीनता अस्वीकार्य है। यह उम्मीद की जाती है कि यूके सरकार घटना में शामिल हर व्यक्ति की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करेगी और ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए कदम उठाएगी।

वहीं ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने ट्वीट कर इस घटना की निंदा की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “मैं लंदन में भारतीय हाई कमीशन में किए गए शर्मनाक कृत्य पर निंदा व्यक्त करता हूँ, यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM की सुरक्षा के लिए खाली कराई गई 100 एकड़ जमीन, सिर्फ़ एक मस्जिद पर क्यों मचा है बवाल?

नई दिल्ली में PM आवास के पास रेसकोर्स रोड के आसपास लगभग 100 एकड़ भूमि को खाली करवाया जा रहा है। Evacuation की इस कार्रवाई में हिंदू-मुस्लिम सभी के घर तोड़े जा रहे हैं। जिन लोगों के घर टूट रहे हैं उन्हें सरकार फ़्लैट बनाकर दे रही है।

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।
- विज्ञापन -