Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयचर्च के सामने 'ओरल सेक्स', टिकटॉकर और उसकी गर्लफ्रेंड को 10 महीने की जेल:...

चर्च के सामने ‘ओरल सेक्स’, टिकटॉकर और उसकी गर्लफ्रेंड को 10 महीने की जेल: रूस की अदालत ने कहा – धार्मिक भावनाएँ भड़काई

रूस में एक चर्च के सामने अश्लील पोज देने के लिए एक टिकटॉकर और उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को 10 महीने जेल में काटने होंगे। इन्होंने राजधानी मॉस्को के रेड स्क्वायर स्थित एक कैथेड्रल चर्च के बाहर ‘सेक्स एक्ट’ की नकल की। तजाकिस्तान मूल के टिकटॉकर रुस्लन मरोडझाओनजोडा और रूस की अनास्तासिया चिस्तोवा को मॉस्को की ‘Tverskoi’ अदालत ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का दोषी मानते हुए सज़ा सुनाई।

इन दोनों ने मॉस्को के सेंट बेसिल कैथेड्रल चर्च के बाहर ओरल सेक्स करने की नकल उतारी थी। बता दें कि रूस में इन चीजों को लेकर सख्त नियम-कानून हैं और राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के काल में ऐसी हरकतों पर सज़ा का सख्त प्रावधान है। इन दोनों को सितंबर 2021 में ही गिरफ्तार किया गया था। इन्होंने जो तस्वीरें पोस्ट की थीं, उनमें देखा जा सकता है कि रुसलन चर्च के सामने खड़े हैं और उनकी गर्लफ्रेंड अनास्तासिया घुटनों के बल उनके कमर तक झुकी हुई हैं।

इन्होंने अपनी तस्वीर का कैप्शन दिया था – ”The Labor Code is not the Criminal [Code], you can break it’. साथ ही महिला को इस तस्वीर में रूस की पुलिस का जैकेट पहने हुए भी देखा जा सकता है। इस तस्वीर को पोस्ट करने के 10 दिनों बाद इन्हें हिरासत में ले लिया गया था। ब्लॉगर ने इसके लिए माफ़ी माँगी थी और $71 (5244 रुपए) का जुर्माना भी भरा था। अदालत ने कहा कि इन दोनों ने सार्वजनिक रूप से इस तरह की हरकत कर के समाज का अपमान किया है।

जहाँ रुस्लन सोशल मीडिया पर प्रैंक वीडियो के लिए जाने जाते हैं, उनकी गर्लफ्रेंड एक इंस्टाग्राम मॉडल है। जेल की सज़ा काटने के बाद टिकटॉकर को तजाकिस्तान डिपोर्ट किया जा सकता है। 2012 में तीसरी बार राष्ट्रपति बनने के साथ ही पुतिन ने रूस की परंपरा को प्रमोट करने की घोषणा की थी। रूस के ऑर्थोडॉक्स चर्च और पुतिन के बीच अच्छे सम्बन्ध रहे हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस जोड़े की गिरफ़्तारी का विरोध करते हुए कहा कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -