Wednesday, September 25, 2024
Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयजियारत के बहाने आते हैं, माँगने लगते हैं भीख: जानिए 'उमराह वीजा' के नाम...

जियारत के बहाने आते हैं, माँगने लगते हैं भीख: जानिए ‘उमराह वीजा’ के नाम पर चल रहा कैसा फ्रॉड, क्यों पाकिस्तानी भिखारी बने सऊदी अरब के लिए सिरदर्द

सऊदी अरब के दबाव के बाद पाकिस्तान सरकार ने 2000 से ज़्यादा भिखारियों के पासपोर्ट ब्लॉक करने का फ़ैसला किया है। डॉन टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के अधिकारियों ने फ़ैसला किया है कि विदेश में भीख माँगने वाले उनके नागरिकों का पासपोर्ट सात साल के लिए निलंबित कर दिया जाएगा।

सऊदी अरब ने अपने यहाँ बढ़ती भिखारियों की संख्या को लेकर पाकिस्तान को चेताया है। सऊदी अरब ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि वह उमराह के बहाने बड़ी संख्या में भिखारी ना भेजे। सऊदी अरब के अधिकारियों ने कहा है कि अगर पाकिस्तान इस पर जल्द एक्शन नहीं लेता तो इससे दोनों देशों के बीच रिश्ते खराब हो सकते हैं। यदि भिखारी बढ़ते रहे तो पाकिस्तानियों के हज और उमरा करने को लेकर भी एक्शन लिया जा सकता है, सऊदी अरब सरकार ने इस बात की धमकी भी दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सऊदी अरब के हज मंत्रालय ने पाकिस्तान के धार्मिक मंत्रालय के मामलों से कहा है कि वह उमराह के लिए दिए गए वीजा के सहारे सऊदी में घुसने वाली भिखारियों को लेकर कुछ एक्शन ले। उमरा पूरे साल चलने वाली यात्रा है जबकि हज कुछ ही दिनों का कार्यक्रम होता है।

पाकिस्तान ने इसके बाद भिखारियों को रोकने के लिए उमराह एक्ट लाने की योजना बनाई है। यह उमराह एक्ट पाकिस्तान का धार्मिक मामलों का मंत्रालय लाएगा। मंत्रालय इस एक्ट के जरिए किसी पाकिस्तानी के उमराह करने और उमराह तथा हज करवाने वाली एजेंसियों को लेकर नियम कड़े कर देगा। उसने सरकार से अपील की है कि वह भी इस संबंध में एक्शन ले।

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने सऊदी अरब के राजदूत नवाफ बिन सईद अहमद अल-मल्की को आश्वासन दिया है कि सऊदी अरब में भिखारियों को भेजने वाले आपराधिक गैंग के खिलाफ कड़े एक्शन लिए जाएँगे। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने इन गैंग की जाँच केन्द्रीय जाँच एजेंसी (FIA) को सौंप दी है।

अब FIA उन गैंग को ढूंढ कर कार्रवाई करेगी जो भिखारियों को उमराह के बहाने अवैध रूप सऊदी अरब के भीतर भेजते हैं। सऊदी अरब भी इस संबंध में एक्शन ले चुका है। उसने हाल ही में बिना अनुमति के हज करने वालों पर 10,000 रियाल (₹2.2 लाख) का जुर्माना लगाने का ऐलान किया था।

क्या होता है उमराह वीजा

सऊदी अरब में मक्का और मदीना स्थित हैं जिनकी यात्रा पूरे विश्व के मुस्लिम करते हैं। हज यात्रा जहाँ साल में एक बार निश्चित समय के लिए होती है तो वहीं उमराह पूरे साल चलता है। हज के सऊदी अरब ने हर देश का कोटा भी तय किया हुआ है। इस कर्ण इसके वीजा निश्चित होते हैं।

वहीं उमराह के लिए साल भर वीजा मिलते हैं। पाकिस्तान के कई गैंग ने इसका फायदा उठा कर भिखारियों को सऊदी अरब भेजना चालू कर दिया। सऊदी अरब जाने वाले यह भिखारी उमराह सहारे भेजे जाते हैं और फिर यह वहाँ बैठ कर भीख माँगते हैं। सऊदी अरब के लोग इनसे आतंकित हो चुके हैं और सरकार इन पर एक्शन लेना चाह रही है।

2000 भिखारियों के पासपोर्ट ब्लॉक

इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने 2000 से ज़्यादा भिखारियों के पासपोर्ट ब्लॉक करने का फ़ैसला किया था। डॉन टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के अधिकारियों ने फ़ैसला किया है कि विदेश में भीख माँगने वाले उनके नागरिकों का पासपोर्ट सात साल के लिए निलंबित कर दिया जाएगा।

2023 में FIA ने मुल्तान के हवाई अड्डे पर सऊदी अरब जाने वाली एक उड़ान से 16 भिखारियों को उतारा था। इस भिखारी गैंग में 11 महिलाएँ, 4 पुरुष और 1 बच्चा शामिल था। इन लोगों ने उमराह करने का नाटक किया था। यह सभी उमराह का वीजा हासिल कर चुके थे।

इन सभी ने यह खुलासा भी किया था कि सऊदी अरब में जितनी अवह भीख मांगते, उसका आधा हिस्सा वह उस ट्रैवल एजेंसी को देते, जो उन्हें सऊदी अरब भेज रही है। कई मामलों में सऊदी अरब में भीख माँगने वाले 90% भिखारी पाकिस्तानी निकले हैं। पाकिस्तान के भिखारियों से मात्र सऊदी अरब अरब ही नहीं बल्कि बाकी खाड़ी देश भी परेशान हैं।

भिखारी ही नहीं कामगार भी परेशानी

सिर्फ भिखारी ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी कामगार भी खाड़ी देशों में परेशानी का सबब बने हैं। सऊदी अरब और UAE ने यह मुद्दा पाकिस्तान के साथ उठाया था। यह भी सामने आया था कि UAE के भीतर होने वाले 50% अपराध पाकिस्तानी कर रहे हैं। यह सरे खुलासे एक पाकिस्तानी संसदीय कमिटी के सामने हुए थे।

कमेटी को बताया गया था कि UAE जैसे देश पाकिस्तान से आने वाले कामगारों से कतई खुश नहीं हैं और वह अब पाकिस्तानियों को काम के लिए बुलाने की जगह बांग्लादेश जैसे जगहों के लोगों को तरजीह दे रहे हैं। पाकिस्तानी UAE के भीतर बदतमीजी भी करते हैं। UAE इनके व्यवहार से परेशान है। पाकिस्तानी दुबई जैसे शहरों में महिलाओं की बिना इजाजत के वीडियो बनाते हैं। इसके अलावा इराक ने पाकिस्तानी भिखारियों से समस्या जताई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

अर्पित त्रिपाठी
अर्पित त्रिपाठीhttps://hindi.opindia.com/
अवध से बाहर निकला यात्री...

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

डब्बे जैसी मशीन में अमेरिकी महिला ने खुद को बंद कर मार डाला: जानिए क्या होता है ‘सुसाइड पॉड’, कैसे करता है काम, पहली...

स्विट्जरलैंड में एक महिला ने मशीन 'सुसाइड पॉड' में खुद को बंद करके आत्महत्या कर ली। अब पुलिस इस मामले में गिरफ्तारियाँ कर रही है।

मैदान DDA का, दावा कर रहा था वक्फ: हाई कोर्ट ने कहा- शाही ईदगाह में लगेगी झाँसी की रानी की प्रतिमा, मस्जिद कमिटी से...

शाही ईदगाह पार्क को जज ने DDA की जमीन बताई तो मस्जिद समिति ने आपत्तिजनक याचिका कोर्ट में डाल दी। दिल्ली हाई कोर्ट ने माफी माँगने के लिए कहा।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -