Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाबुरहान वानी गैंग का आखिरी आतंकी लतीफ़ टाइगर भी कुत्ते की मौत मारा गया

बुरहान वानी गैंग का आखिरी आतंकी लतीफ़ टाइगर भी कुत्ते की मौत मारा गया

इस आतंकी टीम के 9 सदस्यों को पहले ही मार गिराया गया था और इस आतंकी समूह के एक आतंकी ने आत्मसमर्पण कर दिया था। अब अंतिम सदस्य के साथ, लतीफ़ टाइगर को भी मार दिया गया, इस तरह बुरहान वानी का पूरा समूह समाप्त हो चुका है।

आतंकी संगठन हिजबुल-मुजाहिदीन से संबंधित समूह के आतंकी बुरहान वानी गैंग का अंतिम जीवित सदस्य, लतीफ अहमद डार उर्फ लतीफ टाइगर को शुक्रवार को कश्मीर के शोपियाँ में सुरक्षा बलों द्वारा मुठभेड़ में मार गिराया गया। इसके साथ ही, आतंकी बुरहान वानी का 11 आतंकियों का समूह पूरी तरह से समाप्त हो गया।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि शोपियाँ में हुई मुठभेड़ में लतीफ और तारिक मौलवी नामक एक अन्य आतंकवादी को भी मार गिराया गया है।

मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की वायरल ग्रुप फोटो, जो 2015 में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, उसके पास कश्मीर में ‘नए जमाने के आतंकवाद’ के जन्म की घोषणा करने के लिए केंद्र में बुरहान के साथ हथियार और गोला-बारूद से लैस 11 आतंकवादी थे।

इस आतंकी टीम के 9 सदस्यों को पहले ही मार गिराया गया था और इस आतंकी समूह के एक आतंकी ने आत्मसमर्पण कर दिया था। अब अंतिम सदस्य के साथ, लतीफ़ टाइगर को भी मार दिया गया, इस तरह बुरहान वानी का पूरा समूह समाप्त हो चुका है।

इस क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बाद जो ऑपरेशन चल रहा है, वह 34 आरआर और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त टीम द्वारा शोपियाँ जिले के इमाम साहिब के अडखरा इलाके में शुक्रवार सुबह शुरू किया गया था।

मुठभेड़ में एक अन्य आतंकवादी तारिक मौलवी उर्फ ​​मुफ्ती वकास भी मारा गया है। हालाँकि, अधिकारियों ने अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया है, जबकि दो और आतंकवादी अभी भी क्षेत्र में फँसे हुए हैं। इस क्षेत्र की घेरेबंदी कर दिया गया है। और उन आतंकियों की तलाश जारी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -