Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाBREAKING: आतंकियों ने कश्मीर में की ईद मनाने आए जवान की हत्या, सेना का...

BREAKING: आतंकियों ने कश्मीर में की ईद मनाने आए जवान की हत्या, सेना का तलाशी अभियान जारी

यह मामला राइफलमैन औरंगज़ेब के हत्या कांड की याद दिला रहा है। उसमें भी पिछले साल के जून में ही दहशतगर्दों ने सेना के राइफलमैन औरंज़ेब की अपहरण कर हत्या तब कर दी थी जब वे ईद मनाने अपने घर आ रहे थे।

अनंतनाग के अपने गाँव सदूरा में ईद मानाने आए 34वीं राष्ट्रीय राइफल्स के जवान मंज़ूर अहमद बेग की हत्या कर दी गई है। आ रही खबरों के अनुसार हत्या बेग के घर में घुसकर की गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसमें जम्मू-कश्मीर के आतंकियों का हाथ हो सकता है। हालाँकि, अहमद बेग को फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इलाके को घेर कर सेना के एसओजी दस्ते ने कातिलों को ढूँढ़ने का अभियान शुरू कर दिया है।

राइफलमैन औरंगज़ेब के मामले की आई याद

यह मामला राइफलमैन औरंगज़ेब के हत्या कांड की याद दिला रहा है। उसमें भी पिछले साल के जून में ही दहशतगर्दों ने सेना के राइफलमैन औरंज़ेब की अपहरण कर हत्या तब कर दी थी जब वे ईद मनाने अपने घर आ रहे थे। उनकी हत्या में शामिल आतंकी ज़ाकिर मूसा को सेना ने पिछले महीने की 23 को ही देर शाम मार गिराया था।

(यह डेवलपिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी मिलने पर इसे अपडेट किया जाएगा।)

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

वामपंथियों से कांग्रेस का पुराना ‘लप्रेक’: अपनों को किनारे कर लेफ्ट के पीछे भागने की आदत क्यों नहीं छूटती?

NSUI को छोड़कर AISA के चेहरों को मंच देना कोई इत्तेफ़ाक नहीं है। सरदार पटेल से लेकर हिमंत बिस्वा सरमा तक... कांग्रेस ने हमेशा अपने मजबूत नेताओं को किनारे कर वामपंथियों को गले क्यों लगाया?

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।
- विज्ञापन -