Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाजम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर,...

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, दो जवान घायल

सेना के जवानों ने जवाबी फायरिंग करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। हालाँकि अभी तक मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी है कि ये आतंकी आखिर किस आतंकी संगठन से जुड़े हुए थे। वहीं इस दौरान घायल हुए दोनों सेना के जवानों को एयरलिफ्ट करके सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को शुरू हुई सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। इस दौरान सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों सेना के जवानों को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल भुठभेड़ चल रही है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार (04 जुलाई, 2020) की दोपहर को सुरक्षाबलों को कुलगाम के आरा इलाके में आतंकियों की छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना के जवानों ने सूचना के आधार पर इलाके की घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस बीच खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।

इसके बाद सेना के जवानों ने जवाबी फायरिंग करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। हालाँकि अभी तक मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी है कि ये आतंकी आखिर किस आतंकी संगठन से जुड़े हुए थे। वहीं इस दौरान घायल हुए दोनों सेना के जवानों को एयरलिफ्ट करके सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सेना का आतंकियों के खिलाफ अभी ऑपरेशन जारी है।

वहीं दूसरी ओर शनिवार को ही सुरक्षाबलों ने राजौरी जिले के थानामंडी इलाके में मौजूद आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर दिया। सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान आतंकी ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं।

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के मलबाग क्षेत्र में गुरुवार (2 जुलाई, 2020) देर रात आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई थी। इसमें सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया था। वहीं मुठभेड़ में घायल दो सीआरपीएफ जवानों में से एक वीरगति को प्राप्त हो गए थे। यह मुठभेड़ कश्मीर विश्वविद्यालय के पीछे के क्षेत्र में हुई थी।

पुलिस के अनुसार एनकाउंटर में मारा गया आतंकी पिछले हफ्ते जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के एक जवान और 6 साल के बच्चे को मारने वाला जाहिद दास था, जोकि अनंतनाग में सुरक्षाबलों द्वारा घेरे जाने के बाद फरार होने में कामयाब हो गया था।

गौरतलब है कि पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डोडा जिले को आतंकियों से पूरी तरह मुक्त घोषित किया था। वहीं इस वर्ष जनवरी से जून तक 118 आतंकी मारे जा चुके हैं। इतना ही नहीं जून महीने में ही सुरक्षाबलों ने 51 आतंकियों को मौत के घाट उतारा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -