Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाभारतीय वायुसीमा में पाकिस्तान से घुसा विमान, पायलट से पूछताछ जारी

भारतीय वायुसीमा में पाकिस्तान से घुसा विमान, पायलट से पूछताछ जारी

हवाई जहाज को वायुसेना ने जयपुर के निकट हवाईअड्डे पर उतरवाया है और पायलटों से गहन पूछताछ जारी है।

कुछ ही देर पहले भारतीय सुरक्षा एजेंसियाँ पाकिस्तानी वायुसीमा से किसी हवाई जहाज को उत्तर गुजरात की हिंदुस्तानी सीमा में अनधिकृत रूप से आता देखकर सकते में आ गईं। आनन-फानन में भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने जहाज को घेर कर जबरन लैंडिंग कराई। पता चला कि हवाई जहाज जॉर्जिया का मालवाहक एंटोनोव-12 है और वह कराची से दिल्ली ही आ रहा था पर रास्ता भटक कर गुजरात पहुँच गया।

जयपुर में कराई गई लैंडिंग

हवाई जहाज को वायुसेना ने जयपुर के निकट हवाईअड्डे पर उतरवाया है और पायलटों से गहन पूछताछ जारी है। उत्तर गुजरात की जिस जगह पर इस जहाज ने भारतीय सीमा में अनधिकृत प्रवेश किया था, उसकी जानकारी फ़िलहाल गुप्त ही रखी जा रही है। एएन-12 (एंटोनोव-12) श्रृंखला का यह मालवाहक जहाज कराची से दिल्ली के लिए ही चला था। पर किन परिस्थितियों में यह दिल्ली से इतना दूर उत्तर गुजरात के पास वायुसेना के रक्षक जहाजों को मिला, यह पता चलना अभी बाकी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -