Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाबांदीपोरा कश्मीर: सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर, गोला-बारूद बरामद

बांदीपोरा कश्मीर: सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर, गोला-बारूद बरामद

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के एक गाँव में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच रविवार को शुरू हुई मुठभेड़ में पहले एक आतंकवादी मारा गया था फिर सोमवार सुबह एक और आतंकी सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया।

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में रविवार (नवंबर 10, 2019) शाम से शुरू हुई मुठभेड़ में अब तक दो आतंकी ढेर कर दिए गए हैं। कुछ अन्य आतंकियों के भी घिरे होने की सूचना है। 

फिलहाल मुठभेड़ जारी है। मारे गए आतंकियों की फिलहाल शिनाख्त की जा रही है। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं।

जिले के लाडूरा गाँव में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने गाँव की घेराबंदी की। घेरा सख्त होता देख एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक शुरू हुई फायरिंग पर सुरक्षा बलों ने पहले तो आतंकियों को समर्पण के लिए कहा। इसके बाद भी फायरिंग नहीं रुकी तो सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मुँहतोड़ जवाब दिया और दो आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के एक गाँव में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच रविवार को शुरू हुई मुठभेड़ में पहले एक आतंकवादी मारा गया था फिर सोमवार सुबह एक और आतंकी सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। उन्होंने बताया कि श्रीनगर से 55 किलोमीटर दूर लाडूरा गाँव में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है।

गौरतलब है कि सात नवंबर को उत्तरी कश्मीर के सोपोर में लोगों को धमकाने और भयभीत करने के मामले में पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन के चार ओवरग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया था। इनके पास से एक पिस्टल व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई थी। इससे पहले हंदवाड़ा में लश्कर के दो ओजीडब्ल्यू पकड़े गए थे। इससे पहले छह नवंबर को दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा में लोगों को धमकी देने और भयभीत करने में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से लश्कर-ए-तैयबा तथा हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर बरामद किए गए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंकित शर्मा की हत्या में ताहिर हुसैन समेत 6 दोषी करार: पढ़ें- दिल्ली के हिंदू-विरोधी दंगों का वह खूनी सच, जिसे बाकी मीडिया ने...

दिल्ली दंगों की हमारी इस खास रिपोर्ट में ताहिर हुसैन की भयानक साजिश, हिंदुओं पर हुए अत्याचार और एकतरफा मीडिया नैरेटिव का सच उजागर किया गया है।

‘हमारा ताहिर हुसैन बेगुनाह है, अल्लाह जानता है’… अंकित शर्मा के हत्यारे के समर्थन में अब भी खड़े हैं कट्टरपंथी पड़ोसी, पढ़ें- उसके घर...

अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने के बाद ऑपइंडिया चांद बाग पहुँचा। स्थानीय मुस्लिमों ने कोर्ट के फैसले, दंगों और ताहिर को लेकर क्या कहा, पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट।
- विज्ञापन -