Homeदेश-समाजबौखलाए आतंकियों ने राजस्थान के ट्रक ड्राइवर को शोपियाँ में गोलियों से भूना

बौखलाए आतंकियों ने राजस्थान के ट्रक ड्राइवर को शोपियाँ में गोलियों से भूना

जम्मू-कश्मीर में लोगों की जिंदगी वापस पटरी पर आते देख आतंकी बौखलाए हुए हैं। इससे पहले वह श्रीनगर और अनंतनाग जिलों में भी ऐसी आतंकी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं, जिनमें कई लोगों के घायल होने की खबर थी।

जम्मू-कश्मीर के शोपियाँ में सोमवार (अक्टूबर 14, 2019) को दो आतंकियों ने राजस्थान के एक ट्रक ड्राइवर को निशाना बनाया। ड्राइवर शरीफ खान की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद आतंकियों ने के स्थानीय बाग मालिक की पिटाई भी की।

पुलिस ने बताया कि घाटी में फलों से भरे ट्रकों की आवाजाही शुरू होने से हताश होकर आतंकवादियों ने शीरमाल गाँव में यह हमला किया। आतंकियों की फायरिंग के बाद ट्रक ड्राइवर शरीफ खान की मौक़े पर मौत हो गई। कहा जा रहा है इस घटना में शामिल एक आतंकवादी पाकिस्तानी था। पुलिस इन्हें ढूँढने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की टीमों को भेजा गया। जिसके बाद उन्होंने इन आतंकियों को ढूँढने के लिए पूरा इलाका सील कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। आतंकियों की तलाश जारी हैं। सुरक्षाबल को आशंका है कि हमलावर शोपियाँ में ही छिपे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाद वहाँ के स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़का हुआ है।

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में लोगों की जिंदगी वापस पटरी पर आते देख आतंकी बौखलाए हुए हैं। सेना की मुस्तैदी के कारण वे अपने नापाक मनसूबों में कामयाब नहीं हो पा रहे, इसलिए अब आम जनता को अपना निशाना बनाने लगे। इस कड़ी में ही उन्होंने शोपियाँ की घटना को अंजाम दिया। इससे पहले वह श्रीनगर और अनंतनाग जिलों में भी ऐसी आतंकी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं, जिनमें कई लोगों के घायल होने की खबर थी।

बता दें कि कश्मीर में 70 दिन बाद सोमवार से मोबाइल फोन सेवा बहाल हो गई है। राज्य में सुरक्षा के लिहाज से 5 अगस्त से ही इन पर प्रतिबंध था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -