तेलंगाना में ताजा विधानसभा चुनाव जीतने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज के चंद्रशेखर राव ने राष्ट्रीय राजनीतिक पटल पर दस्तक देना शुरू कर दिया है। वह गैर भाजपा-गैर कांग्रेस गठबंधन बनाने के लिए लगातार दौरे कर रहे हैं और नेताओं से मिल रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस का चिंतित हो कर उन पर निशाना साधना स्वाभाविक है।
119 सीटों वाले तेलंगाना विधानसभा में बहुमत के लिए 60 सीटों पर जीत चाहिए होती है लेकिन केसीआर की पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति ने 88 सीटों पर जीत का परचम लहरा कर एकतरफा जीत दर्ज किया।