केंद्र ने नेताओं के भ्रष्टाचार पर कार्रवाई के लिए संसद में 130वां संविधान संशोधन बिल पेश किया है। इसके तहत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या किसी मंत्री का 30 दिन जेल में रहने के बाद पद चला जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से 'उच्च-शक्ति जनसांख्यिकी मिशन' नाम के मिशन का ऐलान किया। अवैध घुसपैठियों की बढ़ती जनसंख्या को देश के लिए खतरा बताया है।
125 जिलों में फैला नक्सलवाद अब 20 जिलों तक सिमट गया है। वहीं, वामपंथी आतंकियों का गढ़ रहे बस्तर के 29 गाँवों में पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया गया है।