Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयफिजी में हिंदू मंदिरों पर बढ़े हमले, 1 दिन में चोरी हुई हनुमान जी...

फिजी में हिंदू मंदिरों पर बढ़े हमले, 1 दिन में चोरी हुई हनुमान जी की 9 मूर्तियाँ: वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन ने PM मोदी से लगाई मदद की गुहार तो खुली सरकार की नींद, डिप्टी पीएम बोले- हमलावरों को देंगे सजा

फिजी में हिंदू मंदिरों पर हमले बढ़े हैं, जिसके बाद वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे को उठाने की अपील की है। इसी बीच, फिजी के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मनोआ कामिकामिका ने कड़ी चेतावनी दी है कि ऐसे कृत्य बर्दाश्त नहीं किए जाएँगे।

फिजी में हाल के दिनों में हिंदू मंदिरों और धार्मिक प्रतीकों पर हमले की कई घटनाएँ सामने आई हैं। इन हमलों को लेकर न सिर्फ फिजी के हिंदू समुदाय में गुस्सा है, बल्कि अब वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन (Pacific) ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी हस्तक्षेप की माँग की है। इस बीच, फिजी के उप-प्रधानमंत्री मनोआ कामिकामिका ने सख्त बयान देते हुए कहा कि ऐसे कृत्य अब बर्दाश्त नहीं किए जाएँगे।

जानकारी के अनुसार, 22 अगस्त 2025 को नाडी और कोरोसिरी इलाकों में कुल 9 मूर्तियाँ चोरी हुईं, जिनमें सभी भगवान हनुमान की मूर्तियाँ थीं। इनमें से कुछ मूर्तियाँ तीन अलग-अलग घरों से चुराई गईं और कुछ मामलों में मंदिरों को भी निशाना बनाया गया। पुलिस ने इन घटनाओं की पुष्टि की है और बताया कि एक टीम संदिग्धों की पहचान करने के लिए दिन-रात जाँच में जुटी है।

कार्यवाहक प्रधानमंत्री का सख्त रुख

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिजी के उप-प्रधानमंत्री मनोआ कामिकामिका ने एक हिंदू एकता सभा में बोलते हुए, देश भर में धार्मिक स्थलों की बेअदबी की कड़ी निंदा की। उन्होंने सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा, “यदि आप इन कृत्यों में विश्वास करते हैं, तो फिजी आपके लिए सही जगह नहीं है।” उन्होंने हिंदू समुदाय को भरोसा दिलाया कि सरकार सभी नागरिकों को एकजुट करने और उनके पूजा करने के अधिकार की रक्षा के लिए कड़ी मेहनत करेगी।

उप-प्रधानमंत्री मनोआ कामिकामिका ने प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका की ओर से भी संदेश दिया, जो इस समय भारत की यात्रा पर हैं। कामिकामिका ने कहा कि सरकार धार्मिक स्थलों पर हमलों के प्रति ‘शून्य सहिष्णुता’ यानि जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी। उन्होंने इस सभा को सामाजिक विश्वास और मेल-मिलाप को बढ़ावा देने वाली ‘राष्ट्र निर्माण की पहल’ बताया।

भारत से मदद की अपील

जानकारी के अनुसार, वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन (पैसिफिक) ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि वे इस मामले को फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका के सामने उठाएँ। फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार ने हमलों पर ‘गहरी चिंता’ व्यक्त करते हुए कहा कि मंदिरों और घरों से पवित्र शिवलिंग और मूर्तियों की चोरी और हिंदू समुदाय के खिलाफ बर्बरता की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं।

डॉ सुनील कुमार ने फिजी की सरकार पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार निंदा के बावजूद इस तरह के अपराध ‘चिंताजनक आवृत्ति’ के साथ जारी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री राबुका से यह स्पष्ट करने को कहा है कि उनकी सरकार हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करेगी। फेडरेशन ने फिजी सरकार से सभी धार्मिक समूहों की सुरक्षा के लिए तत्काल और ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है ताकि शांति, आपसी सम्मान और बहु-नस्लीयता के मूल्यों को बनाए रखा जा सके।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -