सीबीआई ने उत्तर प्रदेश शिया वक्फ़ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिज़वी के विरुद्ध दो FIR दर्ज की है। दोनों FIR वक्फ़ बोर्ड की संपत्ति को प्रयागराज और कानपुर में ग़ैरकानूनी रूप से बेचने, खरीदने और स्थानांतरित करने के संबंध में दर्ज की गई हैं।
प्रशासन ने लखनऊ में बाहुबली मुख्तार अंसारी की संपत्ति गिराने के बाद प्रयागराज के पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनके करीबियों पर कार्रवाई तेज करते हुए उनके साढ़ू इमरान के कब्जे वाली बिल्डिंग को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया है।
इससे पहले योगी सरकार द्वारा मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर जनसंघ के संस्थापक सदस्य दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखा गया था। इसके बाद इलाहाबाद का नाम प्रयागराज और फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या रखा गया था।