Homeव्हाट दी फ*'आंटी' कहने पर महिला को आया गुस्सा, ATM गार्ड पर बरसाए थप्पड़… चप्पल भी...

‘आंटी’ कहने पर महिला को आया गुस्सा, ATM गार्ड पर बरसाए थप्पड़… चप्पल भी उतार कर मारा: बेंगलुरु में केस दर्ज लेकिन मिल गया बेल

'आंटी' शब्द को सुनते ही महिला नाराज हो गई। उसने गार्ड को चप्पलों से पीटा, थप्पड़ भी बरसाए। महिला पर केस दर्ज कर लिया गया है। हालाँकि वो अभी बेल पर बाहर है।

अगर आप भी किसी महिला को आंटी कहने जा रहे हैं तो जरा सोच-समझकर इस शब्द का इस्तेमाल करने की सोचें क्योंकि आपकी धुनाई भी हो सकती है। कर्नाटक के बेंगलुरु में एक एटीएम गार्ड के साथ मंगलवार (19 सितंबर) यही हुआ है।

इस गार्ड ने वहाँ आई महिला को आंटी क्या कहा कि महिला आगबबूला हो गई। फिर क्या था… उसने गार्ड को थप्पड़ रसीद करने के साथ ही उसकी चप्पलों से धुनाई कर डाली।

पुलिस के मुताबिक, महिला ने एटीएम से पैसे निकाले थे और वो इसके बाद केबिन के दरवाजे के पास खड़ी थी। सुरक्षा गार्ड ने अन्य ग्राहकों के लिए रास्ता बनाने की कोशिश में उन्हें ‘आंटी’ कहते हुए एक तरफ हटने के लिए कहा था। इसके बाद महिला हिंसक हो गई। गार्ड के साथ मारपीट करने लगी। महिला पर केस दर्ज कर लिया गया है। हालाँकि वो अभी बेल पर बाहर है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आंटी’ शब्द को सुनते ही महिला नाराज हो गई। उसने गार्ड को चप्पलों से पीटा, थप्पड़ भी बरसाए। पीट रहे गार्ड को देख वहाँ से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद महिला के खिलाफ बाद मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने कयास लगाया है कि घटना के वक्त महिला शायद सेहत संबंधी परेशानियों से जूझ रही होगी। पुलिस सभी पहलू पर जाँच कर रही है। हमले के कारण हालाँकि सुरक्षा गार्ड को कोई बड़ी चोट नहीं आई है। आरोपित महिला फिलहाल जमानत पर बाहर है।

यह पहला केस नहीं है, जब किसी महिला ने ऐसा किया हो। कर्नाटक से दूर उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-75 में बुधवार (20 सितंबर, 2023) को एक महिला के एक शख्स से बदतमीजी का केस सामने आया है।

इसका वीडियो वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ने महिला और उसके पति के खिलाफ FIR दर्ज की है। महिला ने अपने पालतू कुत्ते के खो जाने के बाद सोसाइटी में पोस्टर लगाए थे। पोस्टर को हटाने को लेकर इस शख्स के साथ वो अभद्रता पर उतर आई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -