Friday, October 11, 2024

संजौली मस्जिद की 3 मंजिल गिराओ: शिमला कोर्ट ने कार्रवाई के लिए 2 महीने का दिया समय, अवैध निर्माण को बचाने में जुटी थी हिमाचल की कॉन्ग्रेस सरकार

शिमला की एक कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद की तीन मंजिलों को गिराने का आदेश दिया है। न्यायलय ने मस्जिद को गिराने के लिए 2 महीने का समय दिया है। अब मामले की सुनवाई 21 दिसंबर को होगी।

अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि मस्जिद समिति और वक्फ बोर्ड अपने खर्च पर मस्जिद की ऊपरी तीन मंजिलों को ध्वस्त करवाएँ। बाद में इमारत के बाकी हिस्सों के बारे में फैसला लिया जाएगा।

गौरतलब है कि पूरा विवाद संजौली में मस्जिद निर्माण शुरू होने के बाद उत्पन्न हुआ था। इसके बाद मामले में शिकायतें हुई और अवैध निर्माण को लेकर फैसला आया।

जानकारी के मुताबिक संजौली मस्जिद का निर्माण साल 2009 में शुरू हुआ था। साल 2010 आते-आते मस्जिद के निर्माण पर विवाद शुरू हो गया। इस बीच अवैध निर्माण रोकने को लेकर कुल 38 नोटिस नगर निगम ने जारी किए गए। अब इस मामले में 14 साल बाद फैसला आया है।