नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया और जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे फारूक अब्दुल्लाह ने कटरा में वैष्णो देवी मंदिर के लिए बनने वाली रोपवे का विरोध किया है। उनका दावा है कि इससे यहाँ के लोगों की रोजी छिन जाएगी। कुछ दिनों पहले रोपवे का विरोध करने वाले पालकी वालों ने पथराव भी किया था।
फारुक अब्दुल्लाह ने इस बीच कटरा में एक देवी भजन भी गाया। उन्होंने ‘तूने मुझे बुलाया शेरावालिये’ भजन को एक भजन गायक के साथ गाया। इसकी एक वीडियो भी वायरल हुई है। इसमें वह धार्मिक चादर ओढ़े बैठे हैं। फारूक अब्दुल्लाह का इससे पहले भी ऐसा ही वीडियो वायरल हो चुका है।
फारूक अब्दुल्लाह के इस बदलेहुए रूप पर चर्चा हो रही है। हालाँकि, इससे पहले कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के पास एटम बम है और उसने चूड़ियाँ नहीं पहनी हुई। उन्होंने यह बयान राजनाथ सिंह के POK वापस लेने को लेकर कहा था। वह POK को पाकिस्तान का हिस्सा भी बता चुके हैं।

