जिस जहाक तनवीर की गिरफ्तारी पर भारतीय मुस्लिमों ने मनाया था जश्न, वे सऊदी अरब की जेल से हुए रिहा: मोदी सरकार को दिया धन्यवाद, कहा- इस्लामी कट्टरपंथ के खिलाफ बोलता रहूँगा

इस्लामी कट्टरपंथियों और उनके भारत विरोधी एजेंडे पर लगातार बोलने वाले एक्टिविस्ट ज़हाक तनवीर को आखिरकार सऊदी अरब की जेल से रिहाई मिल गई है। तनवीर ने सोमवार (3 जनवरी) की सुबह इसकी पुष्टि की। सऊदी अरब ने उन्हें सरकार के खिलाफ काम करने के झूठे आरोपों में गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी से पहले, एक्टिविस्ट तनवीर को लगातार ISI और पाकिस्तानी कामगार परेशान कर रहे थे। ज़हाक तनवीर ने इस कठिन समय में समर्थन के लिए विदेश मंत्रालय को धन्यवाद दिया है। उन्होंने साफ़ किया है कि वह इस्लामी कट्टरपंथ के विरुद्ध लगातार बोलते रहेंगे।

उन्होंने कहा है कि जेल में जाने के बाद उनके विचार और मजबूत हुए हैं। गौरतलब है कि उनकी गिरफ्तारी के बाद इस्लामी कट्टरपंथियों ने खूब जश्न मनाया था और उनको जेल में यातनाएँ दिए जाने की दुआ की थी।