उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज करने वाले फारुख को गिरफ्तार कर लिया है। फारुख हिंदू महिलाओं की फोटो पर आपत्तिजनक कमेंट करता था। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद फारुख को पकड़ा गया।
दरअसल, सोमवार (16 जून 2025) को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई। इस पोस्ट में फारुख ने इंस्टाग्राम पर कई हिंदू महिलाओं की फोटो पर भद्दे कमेंट कर रखे थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर आरोपित पर कार्रवाई की माँग की गई।
#BijnorPolice
— Bijnor Police (@bijnorpolice) June 18, 2025
थाना नहटौर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।#UPPolice pic.twitter.com/qORp74IlHH
पुलिस ने तुरंत मामले में संज्ञान लिया। वायरल पोस्ट की जाँच में पता चला कि आईडी फारुख की थी। तभी नहटौर पुलिस ने आरोपित फारुख को उसके घर से दबोच लिया है। फारुख का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। फारुख पर आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

