बस ने बजाया हॉर्न तो मुहर्रम की भीड़ गुस्साई, टच होने पर सवारियाँ उतार लगाई आग… दूसरा इस्लामी जुलूस आपस में भिड़ा: कई घायल, बिहार के हाजीपुर का मामला

बिहार के हाजीपुर में सोमवार (7 जुलाई 2025) सुबह ताजिया जुलूस के दौरान दो गुटों में पथराव हुआ। धारदार हथियार दिखाने पर विवाद शुरू हुआ। इसमें कई लोग घायल हुए। पुलिस ने तुरंत पहुँचकर हालात संभाले, फिलहाल स्थिति शांत है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समस्तीपुर की ओर से आ रही बस की टक्कर को लेकर उपद्रवियों ने हंगामा कर पथराव और तोड़फोड़ की। दरअसल बस चालक रास्ते से भीड़ को हटाने के लिए लगातार हॉर्न बजा रहा था, लेकिन भीड़ टस से मस नहीं हुई।

इसी कारण बस की टक्कर जुलूस में शामिल 2 लोगों से हुई, जिसके बाद जुलूस में शामिल लोगों ने बस में सवार यात्रियों को बस से उतारकर बस में आग लगा दी।

वहीं, पूर्वी चंपारण के मेंहसी में रविवार (6 जुलाई 2025) रात मुहर्रम जुलूस में हिंसा हुई। इसमें 22 साल के अजय यादव की मौत हो गई। दो लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है।

गाँव में पहले से ही तनाव था, जो जुलूस के दौरान बढ़ गया। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है। गाँव में और पुलिस बल भेजा गया है। अफवाहें रोकने के लिए इंटरनेट पर नज़र रखी जा रही है।