हिन्दू किन्नरों पर मुस्लिम बना रहे इस्लाम कबूलने का दबाव, नहीं माने तो लगा दिया HIV वाला इंजेक्शन… 60 हुए पॉजिटिव: जाँच के लिए बनी SIT, MP के इंदौर का मामला

मध्य प्रदेश के इंदौर में हिंदू किन्नरों पर धर्मांतरण का दबाव बनाया जा रहा है। विरोध करने पर HIV संक्रमित इंजेक्शन लगाया गया। इससे पर तक 60 किन्नर प्रभावित हो चुके हैं।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, हिंदू किन्नर समूह की प्रतिनिधि सपना गुरु ने बताया कि मालेगाँव से आए मुस्लिम किन्नर ने उनपर इस्लाम कबूलने का दबाव बनाया। इसमें पायल उर्फ नईम अंसारी और सीमा हाजी उर्फ फरजाना शामिल हैं।

सपना गुरु ने कहा कि धर्मांतरण से मना करने पर एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन लगवाया गया। इस डर से कई किन्नर अपना डेरा छोड़ चुके हैं और कुछ दबाव में मुस्लिम किन्नरों के साथ शामिल हो गए हैं। सपना के वकील सचिन गोनकर ने इसकी शिकायत CJI, PMO, CMO, DM और पुलिस कमिश्नर से की है।

वकील ने बताया कि अब तक 60 किन्नरों को एचआईवी संक्रमित किया जा चुका है। इससे पूरे इंदौर शहर में 100 किन्नर घूम रहे हैं। मामले की जाँच में पुलिस पायल के ठिकाने पर पुहँची तो बाकी किन्नरों ने पुलिस को भीतर नहीं जाने दिया। अब पुलिस कमिश्नर ने मामले की जाँच को लेकर SIT का गठन किया गया है।