हरियाणा के नूहं जिले में वकील और नदीम गोकशी का धंधा चला रहे थे। दोनों बाप-बेटे हैं। गौ संरक्षण की टीम ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा है। उनके पास से 7 क्विंटल 10 किलो गोमांस बरामद किया गया है। धंधे में शामिल 7 साथी अब भी फरार हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाप-बेटे ने अपने घर पर गोमांस का कारोबार खोल रखा था, जहाँ से आसपास के गाँवों, शहरों और राज्यों में सप्लाई की जाती थी। आरोपित बाइकों से भी गोमांस की होम डिलीवरी कर रहे थे। मौके से 8 बाइक भी मिली हैं।
गौ संरक्षण टीम ने बताया कि आरोपित गैंग हरियाणा और उत्तर प्रदेश के गायों को चोरी कर यहाँ लाकर काटते थे। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी साथी जाकिर, फारूख आंकेड़ा, टिंडा उर्फ इरफान, मन्नु, हसन, नफीस उर्फ काला, इरफान की तलाश की जा रही है। पुलिस ने नदीम और वकील को गिरफ्तार कर लिया है।

