बेंगलुरु में पीजी में रहने वाली छात्रा से बलात्कार, आरोपित मकान मालिक अशरफ गिरफ्तार, खाने-रहने के बदले करता था ‘सेक्स’ की माँग

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पीजी मालिक अशरफ ने एक कॉलेज छात्रा के साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 10 दिन पहले अशरफ के पीजी में रहने आई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार (2 अगस्त 2025) की रात करीब 12:41 बजे अशरफ उसके कमरे में आया और बोला कि खाने-रहने की सुविधा तभी मिलेगी, अगर वह उसके साथ सेक्स करे। छात्रा के मना करने पर अशरफ ने उसका हाथ पकड़कर जबरन कार में बैठाया और एक कमरे में ले जाकर रेप किया।

पीड़िता ने बताया कि उसने अपनी लोकेशन दोस्त को भेजने की कोशिश की, लेकिन अशरफ ने ऐसा होने नहीं दिया। करीब 1:30 से 2:15 बजे के बीच अशरफ ने उसे वापस पीजी में छोड़ दिया। डर के मारे सुबह तक चुप रही, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अशरफ को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया और केस दर्ज कर जाँच शुरू हो गई है। इलाके में इस घटना से गुस्सा है और लोग अशरफ को कड़ी सजा की माँग कर रहे हैं।