उर्दू ना पढ़ने पर हिंदू छात्रों को मुस्लिमों से पिटवा रहा था बिजनौर का शिक्षक मोहम्मद सलाउद्दीन, भगवान के अस्तित्व पर भी उठाता था सवाल: जाँच के बाद BSA ने किया सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के हरवंशपुर धारम गाँव के सरकारी कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक मोहम्मद सलाउद्दीन के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं। छात्रों ने बताया कि मोहम्मद सलाउद्दीन हिंदू छात्रों को जबरन उर्दू पढ़ने के लिए मजबूर करता था। अगर कोई छात्र मना करता, तो उनकी मुस्लिम छात्रों से पिटाई करवाता था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक वायरल वीडियो में छात्रों ने खुलासा किया कि मोहम्मद सलाउद्दीन मंदिर और भगवान के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे। वे कहते थे, “तुम्हारा भगवान नहीं होता, किसी ने भगवान को देखा है?” इस वीडियो के सोशल मीडिया पर फैलने के बाद हिंदू संगठनों में गुस्सा भड़क गया। लोगों ने शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की।

मामले के सामने आने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) योगेंद्र कुमार ने मामले की जाँच के आदेश दिए थे, जो सही पाए गए। इसके बाद मोहम्मद सलाउद्दीन को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया। उसे उच्च प्राथमिक विद्यालय जहानाबाद खोबड़ा से संबद्ध किया गया है। बीएसए ने साफ कहा कि स्कूलों में धर्म के नाम पर भेदभाव बर्दाश्त नहीं होगा।