Homeराजनीतिकमलनाथ के 2 मंत्री: एक के साथ महिला खिंचवाने लगी फोटो तो दूसरे उखड़े,...

कमलनाथ के 2 मंत्री: एक के साथ महिला खिंचवाने लगी फोटो तो दूसरे उखड़े, मिला टका सा जवाब

2018 के विधानसभा चुनावों के बाद कॉन्ग्रेस डेढ़ दशक बाद राज्य की सत्ता में वापसी करने में कामयाब रही थी। लेकिन, मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुट के नेता एक-दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

मंच और मौका कोई भी मध्य प्रदेश कॉन्ग्रेस की गुटबाजी सामने आ ही जाती है। सागर में एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता को कमलनाथ सरकार में मंत्री हर्ष यादव ने भाजपा का एजेंट बता दिया। महिला ने भी उन्हें जवाब देने में देर नहीं लगाई और बताया कि वह 35 साल से पार्टी में हैं।

यह वाकया तब हुआ जब कार्यक्रम में शिरकत करने पहुॅंचे राज्य के गृह मंत्री बाला बच्चन के साथ नेताओं ने फोटों खिंचवाना शुरू किया। बच्चन के साथ हर्ष यादव भी थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसी दौरान अनीता मिश्रा नाम की एक महिला कार्यकर्ता भी गृहमंत्री के साथ अपनी फोटो खिंचवाने आई। उन्होंने एक कार्यकर्ता को फोन थमाकर फोटो खींचने को कहा।

यह सब कुछ देख हर्ष यादव भड़क गए। कथित तौर पर उन्होंने बच्चन से कहा, “इसकी कोई बात मत सुनिए। यह भारतीय जनता पार्टी की एजेंट है। इसके साथ फोटो मत खिंचवाना।” अनीता मिश्रा ने भी बिना वक्त गॅंवाए मंत्री को टका सा जवाब दे दिया। कहा कि वह 35 साल से पार्टी के लिए काम कर रही है।

2018 के विधानसभा चुनावों के बाद कॉन्ग्रेस डेढ़ दशक बाद राज्य की सत्ता में वापसी करने में कामयाब रही थी। लेकिन, इसके बाद से कई मौकों पर उसका अंदरूनी कलह सार्वजनिक हो चुका है। मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुट के नेता एक-दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राहुल गाँधी का ‘पुलिस भी सरकार हटाना चाहती है’ दावा: क्या संस्थानों में अविश्वास फैलाकर रची जा रही है ‘सत्ता परिवर्तन’ की साजिश?

राहुल गाँधी ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने उनसे कहा, "इनको हटाइए।" जानिए इस दावे, तथ्य और संस्थानों में अविश्वास फैलाने के आरोपों की पूरी कहानी।

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।
- विज्ञापन -