हिंदू युवती का पीछा करता नईम खान, हाथ पकड़ कर थमाया मोबाइल नंबर और डालने लगा बात करने का दबाव: इंदौर में दर्ज हुई FIR

मध्य प्रदेश के इंदौर में मोहम्मद नईम खान रोजाना हिंदू युवती का पीछा कर परेशान करता है। नईम ने युवती पर बात करने का दबाव डालता है। यहाँ तक की अपना मोबाइल नंबर भी युवती को थमा दिया और जबरन हाथ भी पकड़ा। पुलिस ने नईम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की है।

नई दुनिया की रिपोर्ट के मुताबिक, चंदननगर पुलिस थाने में युवती ने शिकायत की है। युवती ने बताया कि गुरुवार (07 अगस्त 2025) को नईम ने युवती का कई किलोमीटर तक पीछा किया। युवती ने टोका तो अपना मोबाइल नंबर दे दिया। युवती ने पूरी घटना घर जाकर अपने परिजनों को बता दी।

युवती ने बताया कि ट्रू कॉलर पर मोबाइल नंबर की पहचान नईम खान नाम के व्यक्ति से हुई है। युवती ने कहा कि अगले दिन फिर नईम ने उसका पीछा किया और इस बार तो हाथ पकड़कर बात करने की जिद करने लगा। इससे परेशान होकर शुक्रवार (08 अगस्त 2025) को पुलिस में शिकायत दर्ज की।

पुलिस ने युवती की शिकायत पर नईम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।