Homeदेश-समाजपरमहंस दास ने राम जन्मभूमि न्यास प्रमुख के ख़िलाफ़ की आपत्तिजनक टिप्पणी, संगठन से...

परमहंस दास ने राम जन्मभूमि न्यास प्रमुख के ख़िलाफ़ की आपत्तिजनक टिप्पणी, संगठन से निष्कासित

तपस्वी की छावनी के प्रमुख महंत सर्वेश्वर दास के शिष्य परमहंस दास को राम जन्मभूमि न्यास प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास के ख़िलाफ़ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर संगठन से निष्कासित कर दिया गया है।

तपस्वी की छावनी के प्रमुख महंत सर्वेश्वर दास के शिष्य परमहंस दास को राम जन्मभूमि न्यास प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास के ख़िलाफ़ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर संगठन से निष्कासित कर दिया गया है।

महंत सर्वेश्वर दास ने मीडिया को बताया कि परमहंस दास, जिनका मूल नाम उदय नारायण दास है, वे स्व-घोषित महंत और जगतगुरु थे और उन्होंने संत के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया। इस आरोप के अलावा महंत सर्वेश्वर दास ने साथी संतों से परमहंस दास को अपने दायरे में शरण न देने का आग्रह भी किया।

ख़बर के अनुसार, गुरुवार (14 नवंबर) को एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी, इसमें परमहंस दास ने वीएचपी नेता रामविलास वेदांती के साथ संरक्षण के दौरान न्यास प्रमुख के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। महंत नृत्य गोपाल दास अयोध्या में सबसे अधिक पूज्य संत हैं और परमहंस की टिप्पणियों से अन्य संत नाराज़ हो गए हैं।

ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद, न्यास प्रमुख के नाराज़ अनुयायियों ने तपस्वी जी की छावनी में एक विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें परमहंस दास की गिरफ़्तारी की माँग की गई, जिसके बाद पुलिस एहतियात के तौर पर उन्हें कुछ घंटों के लिए अज्ञात स्थान पर ले गई।

एक टेलीविजन बहस में परमहंस दास ने राम जन्मभूमि न्यास के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। परमहंस दास पर कथित तौर पर महंत नृत्य गोपाल दास की हत्या की साज़िश रचने का आरोप भी लगाया गया था। इसके बाद, उन्हें तपस्वी की छावनी से निष्कासित कर दिया गया। परमहंस दास कथित तौर पर अयोध्या से भाग गए हैं और वापस नहीं लौटे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -