उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में सरोज सरगम के खिलाफ हिंदू देवी-देवताओं पर अश्लील गाना गाने और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में 6 FIR दर्ज हो चुकी है। बावजूद सरोज सरगम ने एक बार फिर हिंदू देवी माँ दुर्गा को गालियाँ दी।
सरोज सरगम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहती दिख रही है, “दुर्गा एक वैश्या है, वैश्य को रं₹$ कहेंगे, नृत्यांगना कहेंगे, कोठेवाली कहेंगे।” इस वीडियो पर मिर्जापुर पुलिस ने कमेंट में लिखा है कि सरोज सरगम के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।
शर्मनाक, शर्मनाक, शर्मनाक, शर्मनाक………..
— Shubham Shukla (@ShubhamShuklaMP) September 22, 2025
माँ दुर्गा पर फिर से बेहद अभद्र-आपत्तिजनक टिप्पणी। सरोज सरगम ने मिर्जापुर पुलिस की क़ानून व्यवस्था को दिखाया ठेंगा।
आज नवरात्रि के पहले दिन माँ दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी का विडियो बनाकर यूट्यूब में अपलोड किया। मिर्जापुर पुलिस 4 दिन से… pic.twitter.com/U4W48fK3vG
वहीं, इस वीडियो पर लोगों को गुस्सा दोगुना हो गया है। एक यूजर लिखते हैं, “मिर्जापुर पुलिस अब हमारे धैर्य की परीक्षा ली जा रही है। इससे ज्यादा शर्मनाक क्या होगा। सरोज सरगम खुलेआम पुलिसया इकबाल को चुनौती दे रही है। कोई कानून का डर नहीं है। UPDGP आप संज्ञान ले।”
उल्लेखनीय है कि सरोज ने यूट्यूब पर हिंदू देवी-देवताओं में माँ दुर्गा और भगवान शिव के खिलाफ आपत्तिजनक गाने और वीडियो पोस्ट किए, जिनमें गालियों और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इस पर मिर्जापुर पुलिस ने संज्ञान लिया और कार्यवाही शुरू की, जिसके बाद यूट्यूब से वीडियो हटा लिया गया।

