‘हमारा एक कमरा हथिया लिया, वापस डेरा डालना है’: RSS प्रमुख मोहन भागवत का पाकिस्तान को कड़ा संदेश, कहा- ये अविभाजित भारत है

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने मध्य प्रदेश के सतना में जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान का नाम लिए बिना कड़ा संदेश दे दिया। मोहन भागवत ने कहा कि भारक का एक कमरा किसी ने हथिया लिया है, जहाँ वापस डेरा डालना है।

मोहन भागवत ने कहा, “पूरा भारतवर्ष एक घर है। परंतु हमारे घर का एक कमरा, जिसने मेरा टेबल, कुर्सी और कपड़ा वगैरह रहता था। वो किसी ने हथिया लिया। कल मुझे उसे वापस लेकर वहाँ फिर से अपना डेरा डालना है और इसीलिए याद रखना है कि ये अविभाजित भारत है।”

RSS प्रमुख ने तंज कसते हुए कहा, “कभी-कभी खुद को हिंदू ना कहने वाले भी जब विदेशों मे जाते है तो उन्हें हिंदी या हिंदवी कहा जाता है। तब वो अचरज में पढ़ जाते हैं कि हम तो है नहीं। वो पूरी ताकत लगाकर मना करते हैं। ऐसा लगातार कहने के बावजूद दुनिया हमें आज भी हिंदू कहती है। इस सत्य को हम माने। हम सब लोग एक साथ रहे।”