देहरादून के SSP कार्यालय के बाहर जूस का ठेला लगाने के वाले बिलावल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि बिलावल ने जिस कपड़े से अपने प्राइवेट पार्ट को साफ किया उसे ही जूस के बर्तन में रख दिया। मामले की शिकायत एसएसपी ऑफिस में होने के बाद बिलावल के ठेले को सीज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया में वीडियो को लेकर नेटीजंस में आक्रोश देखने को मिल रहा है। एक महिला ने बिलावल को ऐसा करते हुए देख लिया था। जब उसने बिलावल से पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया तो आरोपित ने बताया कि उसके पेट के निचले हिस्से में फुंसी हो गई थी जिसे वह साफ कर रहा था।
Dehradun : जूसवाले की शर्मनाक करतूत जिस कपड़े से किया प्राइवेट पार्ट साफ उसी को रखा जूस के बर्तन मे ?सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल। आरोपी बिलावल गिरफ्तार,रेहड़ी सीज। pic.twitter.com/VNEc4fRfeL
— Rachana bhatt (@Rachnabhatt1010) October 6, 2025
सवाल करते हुए महिला ने बिलावल का वीडियो भी बनाया। जब लोगों की भीड़ इकट्ठी होनी शुरू हो गई तो आरोपित ने माफी माँगना शुरू कर दिया। पूरे मामले पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए ठेले को सीज कर चालान काटा और आरोपित को दोबारा ठेला न लगाने की भी हिदायत दी है।

