‘काशी में चालीसा नहीं तो अजान भी नहीं’: हनुमान मंदिर के पुजारी को इस्लामी कट्टरपंथियों की धमकी के खिलाफ हिंदू संगठन, बोले- NSA लगे या एनकाउंटर हो पीछे नहीं हटेंगे

वाराणसी में हनुमान मंदिर के पुजारी को धमकाने की घटना पर हिंदू संगठनों में ज़बरदस्त गुस्सा है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब मंदिर में हनुमान चालीसा बजाने पर इस्लामी कट्टरपंथियों के लोगों ने मंदिर के पुजारी को धमकी दी थी। शिकायत के बाद पुलिस ने वीडियों में दिख रहे अब्दुल नासिर और बेटे दोनों को पकड़ा था।

घटना के विरोध में, हिंदू संगठन से जुड़े लोग तुरंत मौके पर पहुँचे। उन्होंने फिर से हनुमान चालीसा पाठ किया। उन्होंने धमकी देने वाले आरोपित की गिरफ्तारी पर संतुष्टि जताई। संगठनों ने कड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि अगर काशी में उनके मंदिरों में हनुमान चालीसा नहीं बजने दी जाएगी, तो वे किसी भी मस्जिद में अजान भी नहीं होने देंगे। हिंदू संगठनों ने ‘हनुमान जी की शपथ’ लेते हुए कहा कि इसके लिए चाहे उन्हें रासुका लगे या एनकाउंटर हो जाए, वे पीछे नहीं हटेंगे।

लाउडस्पीकर पर सवाल

संगठनों ने लाउडस्पीकर के मुद्दे पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि वे सिर्फ सुबह-शाम हनुमान चालीसा बजाते हैं। जबकि दूसरे समुदाय (मुस्लिम समुदाय) के लोग दिन में 5 बार तेज आवाज में लाउडस्पीकर पर नमाज पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर हटाने की कोशिशें पहले भी फेल हो चुकी हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि अगर भविष्य में ऐसी कोई हरकत दोबारा हुई, तो वे चुप नहीं बैठेंगे।