‘ये मेरे कानों में ना पहुँचे’: काशी में ‘हनुमान चालीसा’ बजाने पर इस्लामी भीड़ ने मंदिर के पुजारी को धमकाया, UP पुलिस ने अब्दुल नासिर और बेटे दोनों को दबोचा

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मदनपुरा क्षेत्र में एक प्राचीन हनुमान मंदिर के युवा पुजारी को इस्लामी कट्टरपंथी धमकाते हुए नजर आ रहे है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुजारी ने बताया कि इन लोगों को पूजा के समय मंदिर में हनुमान चालीसा बजाने से दिक्कत हो रही है।

पुजारी के मुताबिक, इन इस्लामी कट्टरपंथियों ने पहले तो हनुमान चालीसा की आवाज धीमी करने को बोले, फिर कहा कि इसकी आवाज कानों में ना सुनाई दे और धमकी देने लगे। वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि 2 मुस्लिम मंदिर के पुजारी से पहले बहस करते दिखते है फिर स्कूटी को धक्का भी मारते हैं। इसके अलावा, हनुमान चालीसा को बंद कराने दर्जनों लोगों की इस्लामी भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्होंने भी पुजारी को धमकी दी। मामले में आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया।

पुलिस ने पुजारी की शिकायत के आधार पर अब्दुल नासिर और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों पर धार्मिक आस्था को ठेस पहुँचाने का आरोप है। दर्जनों की संख्या में पहुँचे हिंदू संगठन के लोगों ने मंदिर के पास सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।