उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार (7 अक्टूबर 2025) को 60 साल के एक मुस्लिम बुजुर्ग ने नाबालिग हिंदू लड़की से रेप करने की कोशिश की। बुजुर्ग उसे अपने घर की दूसरी मंजिल पर ले गया और रेप की कोशिश की। इतने में पीड़िता चिल्लाई और पड़ोसियों ने बुजुर्ग के चंगुल से उसको छुड़ाया। लोगों ने बाजार में ले जाकर उसकी जमकर पिटाई की।
सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने बुजुर्ग को भीड़ से छुड़ाया और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 15 वर्षीय पीड़िता नाई समाज की है। आरोपित बुजुर्ग कई बार उसके साथ ऐसी घिनौनी हरकत कर चुका है। मंगलवार (7 अक्टूबर 2025) को भी उसने लड़की को बाजार स्थित अपने घर की दूसरी मंजिल पर बुलाया।
लड़की का शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोगों को शक हुआ और उन्होंने मौके पर पहुँचकर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने आरोपित को बाजार में घसीट कर जमकर पीटा। भीड़ की संख्या तेजी से बढ़ गई और लोग आक्रोशित हो गए।
पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपित दिसावर में डीजे का काम करता है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

