मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में तनाव फैल गया है। गुरुवार (9 अक्टूबर 2025) शाम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के जिला प्रचारक शिशुपाल यादव के साथ मारपीट हुई। मुस्लिम समुदाय के कुछ युवकों ने उनके साथ विवाद के बाद मारपीट की। यह घटना बाइक से कट लगने को लेकर हुई कहासुनी के बाद हुई।
घटना की खबर फैलते ही मुलताई में साम्प्रदायिक तनाव फैल गया। हिंदू समाज के लोग आक्रोशित होकर सड़कों पर आ गए। पुलिस प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाला। कलेक्टर और एसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। नगर में धारा 144 लागू कर दी गई।
पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई की है। 5 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि कार्रवाई में देरी के चलते दो सब-इंस्पेक्टरों को सस्पेंड किया गया है। मुलताई के थाना प्रभारी को भी लाइन अटैच कर दिया गया है। फिलहाल, मुलताई में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस की कड़ी निगरानी जारी है।

