‘ना बदली नंबर प्लेट, ना किसी ने पहचाना’: कानपुर धमाके में जिस स्कूटी में हुआ था विस्फोट, वो चोरी की निकली, 2 साल से चला रहा था अब्दुल का भाई

कानपुर के बाजार में 8 अक्तूबर 2025 की शाम जोरदार धमाका हुआ। समय था करीब 7:20 बजे। भीड़भाड़ के बीच हुए विस्फोट से इलाके में भगदड़ मच गई। धमाका अब्दुल बिलाल की खिलौनों की दुकान के बाहर हुआ। पास में खड़ी स्कूटी बुरी तरह ध्वस्त हो गई।

आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस जाँच में जब टूटे वाहनों की पहचान की गई, तो एक चौंकाने वाली बात सामने आई। जो स्कूटी मौके पर फटी थी, वह चोरी की निकली। स्कूटी का नंबर UP78 EL 2678 था और स्कूटी के असली मालिक का नाम विजेंद्र रस्तोगी हैं। यह स्कूटी 2023 में हमराज अग्निकांड के वक्त चोरी हुई थी। केस दर्ज था, लेकिन स्कूटी दो साल बाद अब मिली।

सबसे हैरानी की बात ये कि बिलाल का भाई अब्दुल मितालिब वही स्कूटी दो साल से चला रहा था। न नंबर बदला, न ट्रैफिक पुलिस ने रोका। मितालिब का कहना है कि उसने स्कूटी खरीदी थी। लेकिन कहाँ से खरीदी, इसका जवाब अधूरा है। पुलिस अब पता लगा रही है कि स्कूटी का कोई लिंक अवैध पटाखों से तो नहीं। मामला अब ATS और STF को भी सौंपा गया है। फिलहाल, जाँच जारी है।