पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने पाँच मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। अब सामने आया है कि सभी मुस्लिम आरोपित तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) से जुड़े रहे हैं।
परगंज इलाके के जंगल से रविवार (12 अक्टूबर 2025) को तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। जहाँ से उन्हें दुर्गापुर कोर्ट में पेश किया गया और वहाँ से आरोपितों को 10 दिन पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। इन तीनों आरोपितों के नाम अपू बौरी, शेख फिरदौस और शेख रियाजुद्दीन हैं।
इसके बाद सोमवार (13 अक्तूबर 2025) को दो और आरोपितों शेख नसीरुद्दीन उर्फ सम्राट और शेख शफीकुल को गिरफ्तार किया गया। ये दोनों उस निजी मेडिकल कॉलेज के पास के गाँव के रहने वाले हैं, जहाँ पीड़िता MBBS की छात्रा है। सभी आरोपित इलाके में TMC से जुड़े रहे हैं।
ALL FIVE ARRESTED IN THE DURGAPUR GANG RAPE CASE HAVE TMC CONNECTION.
— Amit Malviya (@amitmalviya) October 14, 2025
Continuing with the tradition of rape culture that has engulfed West Bengal under Mamata Banerjee’s rule, the State has once again witnessed a horrific spectacle of carnal depravity triumphing over humanity,… pic.twitter.com/cQeS0vqORF
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के अनुसार, शेख नसीरुद्दीन TMC के अस्थायी कार्यकर्ता है और उसका अब्बू भी पार्टी से जुड़ा है। आरोपितों पर स्थानीय लोगों को डराने-धमकाने और लड़कियों को परेशान करने का आरोप है।
सभी पाँच आरोपित बिजिरा गाँव के हैं और TMC के संरक्षण में काम करते थे। मंगलवार (14 अक्टूबर 2025) को सभी आरोपितों को घटना स्थल पर ले जाकर जाँच की गई। पुलिस ने उनके कपड़े जब्त किए जो फॉरेंसिक जाँच के लिए भेजे जाएँगे। पूछताछ में एक आरोपित ने गैंगरेप स्वीकार किया है लेकिन अब भी पुलिस को DNA रिपोर्ट का इंतजार है।
यह घटना शुक्रवार(10 अक्टूबर 2025) की रात हुई, जब पीड़िता और उसका दोस्त वसीफ़ अली कॉलेज से बाहर थे। आरोपितों ने लड़की को जंगल में घसीटकर सामूहिक दुष्कर्म किया। वसीफ को भी गिरफ्तार कर घटना की जाँच की जा रही है।

