केरल में हिजाब विवाद वाली छात्रा ने छोड़ा स्कूल, सरकार कर रही थी समर्थन: चर्च पर लगाया दबाव डालने का आरोप

केरल के कोच्चि जिले के पल्लुरुथी स्थित एक पब्लिक स्कूल में हिजाब पहनने को लेकर विवाद के बाद आठवीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल छोड़ने का फैसला लिया है। छात्रा के अब्बू ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से बताया कि उनकी बेटी अब उस स्कूल में पढ़ाई जारी नहीं रखेगी और वे उसका किसी अन्य स्कूल में नामांकन कराएंगे।

विवाद की शुरुआत तब हुई जब छात्रा हिजाब पहनकर कक्षा में पहुँची और शिक्षक ने उसे बाहर भेज दिया। इस घटना के बाद मामला सुर्खियों में आया और शिक्षा मंत्री समेत राज्य सरकार ने हस्तक्षेप किया। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन ने इतने दिनों बाद भी उनसे संपर्क नहीं किया और शिक्षिकाओं की प्रतिक्रियाएँ बेहद निराशाजनक रहीं।

उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक दलों के कुछ प्रतिनिधियों ने उन पर हिजाब की माँग वापस लेने का दबाव बनाया। सरकार ने हिजाब को मौलिक अधिकार मानते हुए उसका समर्थन किया है। अब्बू ने स्कूल प्रशासन से अपील की कि वे इस विवाद का राजनीतिक लाभ न उठाएँ और अन्य बच्चों की शिक्षा में बाधा न डालें।