महाराष्ट्र में पुणे के ऐतिहासिक शनिवार वाडा किले में मुस्लिम औरतों ने नमाज अदा की। इसके बाद बीजेपी राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी ने रविवार (19 अक्टूबर 2025) को किले का शुद्धिकरण कराया और विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध पतित पावन संघटना और अन्य हिंदू संगठनों द्वारा आयोजित किया गया था।
Rajya Sabha BJP MP Medha Kulkarni raises objection over Muslims offering Namaz at Pune’s Shaniwar Wada.
— Rohit Singh ? (@rohitxsinghin) October 19, 2025
She questions – “Is this a historical monument or a place of worship for non-Hindus?”
pic.twitter.com/H4ZaqMe2ux
दरअसल, शुक्रवार (17 अक्तूबर 2025) को कुछ मुस्लिम औरतों का नमाज पढ़ते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसके बीजेपी सांसद मेधा कुलकर्णी ने समर्थकों के साथ शनिवार वाडा पहुँचकर गौमूत्र छिड़का और शिव वंदना की। इससे पहले सोशल मीडिया पर कुलकर्णी ने लिखा, “शनिवार वाडा में नमाज नहीं होने देंगे, हिंदू समाज अब जाग चुका है।”
Pune, Maharashtra: BJP Rajya Sabha MP Medha Kulkarni says, "On behalf of the entire Hindu community, a massive protest was held today. The place where Muslim women offered namaz at 1:30 PM on Friday is part of our historical heritage, an ASI-protected monument. They performed… pic.twitter.com/9dRUAe5LQq
— IANS (@ians_india) October 19, 2025
कुलकर्णी ने कहा कि यह विरोध पुणे की सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने और पुलिस कार्रवाई की माँग के लिए किया गया है। उन्होंने कहा, “शनिवार वाडा हिंदवी स्वराज का प्रतीक है, यह कोई मस्जिद नहीं है।” उन्होंने किले के बाहर मौजूद एक दरगाह को अवैध धार्मिक ढाँचा बताते हुए सवाल उठाया कि अगर यहाँ नमाज की अनुमति है तो हिंदुओं को मस्जिदों या ताजमहल में आरती करने दी जाए।
इस पर विपक्षी दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। कॉन्ग्रेस, एनसीपी और आम आदमी पार्टी (AAP) ने इसे ध्रुवीकरण की साजिश बताया। कॉन्ग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा, “जब पेशवाओं को दरगाह से आपत्ति नहीं थी तो कुलकर्णी को क्यों है?”
NCP ने इसे धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास बताया और पुलिस से शिकायत दर्ज करने की माँग की, जबकि AAP ने कहा कि यह कदम स्थानीय चुनावों से पहले हिंदू वोटरों को भड़काने की कोशिश है।

