मध्य प्रदेश के रतलाम में दिवाली मनाने को लेकर मुस्लिम औरतों ने विवाद किया। हिंदू महिला रश्मि को दीया जलाने और पटाखा फोड़ने पर बाल खींचकर बुरी तरह पीटा। पीड़िता ने रानी, नाजमीन, गुड़िया और सानिया के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना मोहन नगर के पास गणेश नगर की है। पीड़िता रश्मि चौहान ने शिकायत में बताया कि वह सिलाई का काम करती है। वो मंगलवार (21 अक्टूबर 2025) रात अपने घर पर दीया बाती कर अपने घर के सामने सड़क पर पटाखे फोड़ रही थी।
तभी सामने रहने वाले वसीम की बीवी रानी बोली कि उसके घर के सामने पटाखे न जलाए। इसी बात पर रानी ने नाजमीन, गुड़िया और सानिया के साथ मिलकर रश्मि की पिटाई की। रश्मि ने बताया कि चारों मस्लिम आरतों ने जाते-जाते धमकी दी कि अगर दोबारा पटाखे फोड़े तो खत्म कर देंगे।
उधर, आरोपित पक्ष की रिजवाना ने भी रश्मि के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू जागरण मंच ने पीड़िता के खिलाफ केस दर्ज करने का विरोध किया। पदाधिकारियों ने कहा कि पीड़िता के बाल पकड़कर खींचे गए, यहाँ तक कि पीड़िता के पैर में भी फ्रैक्चर आया है।

