बागपत में देर रात इस्लामी कट्टरपंथियों ने हिंदुओं के ‘देव स्थलों’ को किया खंडित, दिवाली पर होता है विशेष पूजन: UP पुलिस ने दर्ज की FIR

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में इस्लामी कट्टरपंथियों ने हिंदू ‘देवताओं’ की मूर्तियों को खंडित कर दिया। खंडित ‘देवताओं’ की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो के आधार पर बागपत पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

वीडियो के मुताबिक, देर रात को इस्लामी कट्टरपंथी मंदिर में घुसे और देवताओं पर लाठी या रॉड से हमला किया। इस्लामी कट्टरपंथी गेट तक भी चुराकर ले गए। वीडियो में गाँव के बाकी लोग घटना का विरोध जता रहे हैं। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब हिंदू त्योहार दिवाली का सीजन है, इस त्योहार पर ‘देवताओं’ को विशेष रूप से पूजा जाता है।

मामले में बागपत पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जाँच जारी है।