दिल्ली के तुर्कमान गेट क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान की 45000 स्क्वायर फीट (लगभग 1 एकड़) सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर मस्जिद, कब्रिस्तान और बारात घर बनाए जा रहे हैं। ये जानकारी दिल्ली के तमाम सरकारी विभाग के आदेश पर किए गए एक सर्वे में सामने आई है।
सर्वे के अनुसार, क्षेत्र में दिल्ली नगर निगम 37,000 स्क्वायर फीट जमीन पर बारात घर, निजी क्लीनिक और वाहन पार्किंग बनाई गई है। लगभग 7,400 स्क्वायर फीट पर मस्जिद और फैजल शाह कब्रिस्तान का अवैध निर्माण करा लिया गया है। PWD के बचे हुए हिस्से की जमीन और फुटपाथ पर भी अतिक्रमण कर लिया गया है।
राष्ट्र ज्योति की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में सर्वे कराया गया था। ये सर्वे दिल्ली नगर निगम(MCD), भूमि एवं विकास कार्यालय(L&DO) और दिल्ली विकास प्राधिकरण(DDA) के आदेश पर किया गया। इन विभागों से सेव इंडिया फाउंडेशन के एक्टिविस्ट प्रीत सिरोही की ओर से अतिक्रमण की शिकायत की गई थी।
प्रीत सिरोही ने मई 2025 में साल 1958 के दस्तावेजों के आधार पर शिकायत की थी। सिरोही ने शिकायत कहा था कि कि वर्तमान में सरकारी जमीन का इस्तेमाल अवैध सांप्रदायिक और कमर्शियल रूप में किया जा रहा है, जो कि मूल भूमि आवंटन का सीधे तौर पर उल्लंघन है।

