पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के मंदिरबाजार (डायमंड हार्बर) इलाके में मंगलवार (28 अक्टूबर 2025) देर रात माँ जगद्धात्री की मूर्तियों को खंडित कर दिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अज्ञात असामाजिक तत्वों ने मंदिर में घुसकर मूर्तियों के सिर काट दिए और पूरे परिसर में तोड़फोड़ मचाई। सुबह जब लोग पूजा के लिए पहुँचे तो पूरा दृश्य देखकर भड़क उठे।
The images are from the Bhottala area of Mandir Bazar in West Bengal. Last night, multiple Maa Jagaddhatri idols created by a potter were vandalized at Mallikpur village in Mandirbazar, and the heads of the idols were cut off. It's as if Hindus will celebrate their puja, and… pic.twitter.com/SRoXWC4cNk
— Amit Thakur ?? (@Amit_Thakur_BJP) October 29, 2025
पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जाँच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन और पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है, इसलिए हिंदू मंदिरों पर बढ़ते हमलों पर कार्रवाई नहीं हो रही।
Mamata Banerjee’s Bengal has become a hotbed of Bangladesh-style radicalism!
— Amit Malviya (@amitmalviya) October 29, 2025
From branding Hinduism a “Ganda Dharm” to remaining mute when idols are desecrated, the modern-day Suhrawardy, Mamata Banerjee, has turned West Bengal into a nightmare for Sanatanis.
Last night in… pic.twitter.com/3TzFFbTRC9
बीजेपी ने ममता बनर्जी सरकार पर खुला आरोप लगाया है कि राज्य में ‘मुस्लिम तुष्टीकरण’ की राजनीति के चलते सनातन आस्था लगातार निशाने पर है। बीजेपी नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर राज्य सरकार ने ऐसी घटनाओं को नहीं रोका, तो बंगाल की धार्मिक विरासत मिट जाएगी। स्थानीय लोगों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने की माँग की है।

