8 साल तक रोहित बन वाहिद हिंदू युवती संग लिव-इन में रहा, फिर दुपट्टे से गला घोंटकर मार डाला: कानपुर में 3 दिन सड़ने के बाद शव बरामद, आरोपित गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मोहम्मद वाहिद ने रोहित बन हिंदू युवती को फँसाया और 8 साल तक लिव-इन में रहने के बाद मौत के घाट सुला दिया। आरोपित ने घर में ही बिस्तर के नीचे शव को छिपाकर फरार हो गया। हत्या का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों को घर से बदबू आई औऱ पुलिस को सूचना दी गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना रायपुरवा थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुरवा मोहल्ले की है। शनिवार (01 नवंबर 2025) को पुलिस को घर से शव की बदबू आने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर देखा कि घर में महिला का शव सड़ रहा था।

पुलिस ने बताया कि शव को कपड़ों से ढका हुआ था, जिससे पता न चल सके। मौके पर फोरेंसिक टीम ने पहुँचकर सबूत इकट्ठा किए और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस को पड़ोसियों ने बताया कि घर में रोहित नाम का व्यक्ति करीब 8 साल से भारती गौतम के साथ रहता है। वही पुलिस को छानबीन में मिले आधार कार्ड के अनुसार रोहित का असली नाम वाहिद निकला।

पुलिस ने फरार आरोपित वाहिद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने कबूल कर लिया है कि उसने कबूल किया कि 29 अक्टूबर 2025 की रात में उसने अर्चना का दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को तखत के नीचे छिपा दिया था।