पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुदाई के दौरान 1200 साल पुराने मंदिर के अवशेष मिले हैं। इसके अलावा क्षेत्र में 8 प्राचीन स्थलों का भी पता लगा है। बता दें कि स्वात से तक्षशिला से फैले इलाके में इटली से पुरातत्विदों ने खुदाई की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये 1200 साल पुराने मंदिर के अवशेष खैबर पख्तूनख्वा के स्वात स्थित बारिकोट में मिले हैं। इसकी जानकारी इटैलियन आर्कियोलॉजी मिशन के डायरेक्टर डॉ. लुका ने दी। उन्होंने बताया कि मंदिर और आसपास की पुरातात्विक परतों के चारों ओर एक सुरक्षा की दृष्टि से ‘बफर जोन’ बनाने के लिए स्वात नदी तक खुदाई की जा रही है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान में मंदिर के अवशेष मिलने मामलू बात है क्योंकि वह पहले भारत का ही हिस्सा था। लेकिन विभाजन के बाद से पाकिस्तान में अधिकतर मंदिरों की स्थिति दयनीय बनी हुई है।

