Telangana CM REVANTH REDDY says : “Muslims means Congress, and Congress means Muslims.”
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)?? (@pradip103) November 6, 2025
For Congress — vote banks matters more than the nation.
Muslim community should also see- " How taken for granted Congress takes them"
CONGRESS REAL IDENTITY UNDER RAHUL GANDHI IS BLATANT… pic.twitter.com/pE6emh5r4r
बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी कहते हैं: “मुसलमान मतलब कांग्रेस, और कांग्रेस मतलब मुसलमान।” कॉन्ग्रेस के लिए वोट बैंक देश से ज्यादा मायने रखता है। मुस्लिम समुदाय को भी देखना चाहिए- “कॉन्ग्रेस उन्हें कितना हल्के में लेती है” राहुल गाँधी के नेतृत्व में कॉन्ग्रेस की असली पहचान जबरदस्त तुष्टिकरण है।
क्या कहा तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने ?
दरअसल तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा, “हमने पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को मंत्री बनाया है, जिससे मुस्लिम भाइयों को उनका हिस्सा मिला है। जी किशन रेड्डी इससे नाराज़ क्यों हैं? मैं जी किशन रेड्डी से पूछना चाहता हूँ कि हमने आपके पिता की संपत्ति नहीं माँगी, न ही हमने गुजरात में नरेंद्र मोदी की जमीन माँगी।”
उन्होंने आगे कहा, “तेलंगाना राज्य में मुस्लिम भाइयों का हिस्सा, मंत्रिमंडल में उनका हिस्सा दिया और मोहम्मद अजहरुद्दीन को मंत्री बनाया। उन्हें मंत्री बनाकर, हमने उन्हें अल्पसंख्यकों का हिस्सा दिया। मुस्लिम मतलब कॉन्ग्रेस, और कॉन्ग्रेस मतलब मुस्लिम। आज कॉन्ग्रेस की ताकत, तेलंगाना सरकार की ताकत, उनके मुस्लिम भाई-बहन हैं।”
जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव के लिए कॉन्ग्रेस उम्मीदवार वी नवीन यादव के लिए वोट माँगते वक्त सीएम रेड्डी ने ये बातें कही थी।

