आतंकी मुजम्मिल के करीबी इमाम इरफान के घर से विस्फोटक बरामद, 50 बोरे ले जाते दिखी फरीदाबाद पुलिस की गाड़ियाँ: डॉक्टर के पास से भी मिला था 360 किलो

हरियाणा के फरीदाबाद से सर्च ऑपरेशन में 50 बोरे और विस्फोटक बरामद हुए हैं। ये विस्फोटक मस्जिद के इमाम इरफान के घर से बरामद किए गए हैं। इमाम के घर के बाहर विस्फोटक के बोरों से भरी पुलिस की गाड़ियाँ देखी गईं। इमाम आतंकी मुजम्मिल का करीबी है।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को फतेहपुर तगा से 2563 किलोग्राम विस्फोटक मिला है। इस विस्फोटक को ही पुलिस 50 बोरों में भरकर ले जा रही है। ये इमाम के घर से बरामद किए गए हैं। इमाम ने घर में किराएदार रखे हुए थे। इमाम को पुलिस पहले ही हिरासत में ले चुकी है।

बता दें कि सोमवार (10 नवंबर 2025) को फरीदाबाद के डॉक्टर आदिल अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिसके कमरे से 360 किलो विस्फोटक और हथियार बरामद हुए थे। ये गिरफ्तारी आतंकी मुजम्मिल की निशानदेही पर की गई थी। मुजम्मिल से पूछताछ में ही इमाम इरफान का भी नाम सामने आया था, दोनों करीबी हैं।